फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा लहराया, गौशाला में स्वामणि लगाकर मनाया पार्टी का 46वां स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर टोहाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ यह दिन मनाया। मुख्य कार्यक्रम जिला सह संयोजक संकेत गर्ग के कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वज को फहराने के साथ हुई। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने ज्योतिपुंज गौशाला में पहुंचकर गौ माता को स्वामणि का भोग अर्पित किया और गौ सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक देश एक चुनाव के जिला संयोजक बलदेव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष गर्ग, पूर्व पार्षद रामदेव भारद्वाज, सुरेंद्र सैनी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकेत गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता की नहीं, सिद्धांतों की पार्टी है। यह वह संगठन है जो हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान देता है और उनके परिश्रम को पहचानता है। भाजपा किसी एक व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि यह करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक एकता को लेकर अपने विचार भी साझा किए। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे। इसके अलावा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अपने निवास गांव डांगरा में ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें