फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हैराल्ड घोटाला को लेकर फतेहाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

भूना मोड़ कैंची पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की अध्यक्षता में बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते नेशनल हैराल्ड घोटाला के लिए राहुल गांधी का पुतला फूंका, और सोनिया राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के विरोध में नारे लगा कर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान प्रवीण जोड़ा ने बताया कि ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेसियों की बौखलाहट है। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर केस शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी ने एजेएल को 90 करोड़ रुपये का लोन दिया। बाद में वाईआइएल ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपये में खरीद लिया और एजेएल की संपत्तियों दिल्ली का हेराल्ड हाउस पर कब्जा कर लिया। कांगेस नेताओं पर आरोप था कि यह लेन-देन धोखाधड़ी पूर्ण था और कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथियाई गई। जब यह केस ईडी के पास गया था तो ईडी की चार्जशीट में राहुल, सोनिया गांधी समेत सैम पित्रोदा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम आए। इसके बाद सोनिया और राहुल ने विरेाध प्रदर्शन कर देश में भ्रम फैलाने फैलाया कि पीडिंत हैं जबकि वे वास्वत में आरोपी हैं। इसी संबध में ईडी ने समन भेजकर तलब किया। सोनिया और राहुल अपने घोटाले को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज फतेहाबाद जिला भाजपा की ओर से भूना मोड़ कैंची पर राहुल गांधी का पुतला फूंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें