फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद वार्ड 17 उप चुनाव के लिए स्वर्गीय पार्षद सतनाम की पत्नी भूरी देवी ने भरा नामांकन

टोहाना नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 के उपचुनाव में नामांकन के तीसरे दिन भूरी देवी ने दूसरे प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल सहित कई पार्षद मौजूद रहे, हालांकि वार्ड 16 के पार्षद अशोक गर्ग और वार्ड 10 के रामकुमार सैनी अनुपस्थित रहे। अब तक इस वार्ड के लिए चार लोगों ने आवेदन किया है। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि सभी पार्षदों के समर्थन से भूरी देवी के नाम पर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ड 16 से पार्षद अशोक गर्ग की पत्नी सुनीता गर्ग ने भी नामांकन भरा है, जिसे वापस लेने के लिए बातचीत जारी है, ताकि स्वर्गीय सतनाम सिंह की पत्नी को सर्वसम्मति से पार्षद बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके। इसके अलावा दो अन्य राजकुमार और राकेश द्वारा भी नामांकन भरा गया है। पार्षदों का कहना है कि वार्ड के दिवंगत साथी सतनाम सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाया गया है और सभी पार्षद उनका समर्थन कर रहे हैं। अन्य प्रत्याशी से भी समर्थन देने की अपील की गई है। प्रत्याशी भूरी देवी ने वार्ड वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनके पति के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनका लक्ष्य है। परिषद का कार्यकाल 20 जुलाई 2027 तक है, ऐसे में करीब सवा साल के शेष कार्यकाल को देखते हुए सर्वसम्मति से पार्षद का चुनाव कराने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें