फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में भारत विकास परिषद ने किया सामूहिक मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा अग्रवाल भवन परिसर में करवा चौथ को लेकर सामूहिक मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे भाविप की महिला विंग द्वारा करवाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अलग अलग एरिया से अनेक महिलाओं ने पहुंचकर मेंहदी लगवाई और त्यौहार को लेकर खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि सभी एक मंच पर आकर मेंहदी लगवाए और जो जरूरतमंद बच्चियां मेंहदी लगाने की कला जानती है, उन्हें मौका मिल सके। भारत विकास परिषद से महिला शैलजा ने बताया कि ऐसा मंच मिलने से इन बच्चियों का हौंसला बढ़ेगा और उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। उन्होंने बताया कि यहां सभी महिलाओं को एक साथ देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि, जैसे हम सब एक परिवार ही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें