फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बेसहारा पशु पकड़ रही रेवाड़ी की टीम पर हमला, दो घायल

शहर के पुराना बस स्टैंड पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए रेवाड़ी से आई टीम पर 10 से 15 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं जबकि दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं। घटना सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। घायलों ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। घायलों का कहना है कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे तब तक वह काम नहीं करेंगे। हमले में घायल अमित ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए रॉयल इंटरप्राइजिज रेवाड़ी के नाम से एजेंसी है। पिछले चार से पांच दिनों से शहर में पशु पकड़ रहे हैं। सोमवार देर रात को भी शहर में पशु पकड़ रहे थे। जब वह पुराने बस स्टैंड पर अनाजमंडी के सामने दुकान से सामान लेने के लिए जा रहे थे तो चार से पांच युवकों ने हमला कर दिया और कहा कि वह यहां पर काम नहीं करने देंगे। इसके बाद करीब 10 युवक और आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने धमकी भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें