पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किसान विश्राम गृह में किया गया। कार्यक्रम में संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली, मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा ने शिरकत की। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्रसेवा और उनके प्रेरणादायी जीवन पर वक्ताओं द्वारा संबोधन किया।