फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अपराजिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्राओं को किया गया जागरूक

शहर के बीघड रोड स्थित सेठ बद्री प्रसाद डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस विभाग के साथ मिलकर अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा पर सत्र आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर मंजू और उनकी टीम के कांस्टेबल सरोज और किरणजीत कौर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को सिखाया गया कि अगर उनके साथ कोई छेडख़ानी होती या फिर कोई अपराधी छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देता है तो वह खुद कैसे उसका मुकाबला कर सकती है। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल सुनीता मदान भी मौजूद रही। कार्यक्रम में करीब 210 छात्राओं ने भाग लिया। आत्मरक्षा पर आयोजित सत्र से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मंजू ने कहा कि अपराध होने पर घबराएं नहीं बल्कि उसका डटकर मुकाबला करें। प्रत्येक महिला को आत्मरक्षा की जानकारी होनी चाहिए। घटना के दौरान अगर वह हौंसला रखे तो मुकाबला कर सकती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को मोबाइल से दूर रहना चाहिए, उतना ही प्रयोग करें जितना हमें जरूरत है। बेवजह की एप डाउनलोड न करें। अनजान व्यक्ति से फोन पर न तो बात करें और न ही कोई निजी जानकारी शेयर करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई घटना होती है तो तुरंत 112 पर सूचित करें। अपने मोबाइल में एप डाउनलोड भी कर सकते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें