शहर के रतिया चुंगी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अचानक सायरन बजने लगा। सायरन की काफी देर तक आवाज आने और कोई कार्रवाई न होने पर साथी लगती कॉलोनी के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। साढ़े 8 बजे सुरक्षाकर्मी पहुंचा और बैंक के अंदर छानबीन की गई। जांच के बाद सबकुछ ठीक मिला तो राहत की सांस ली गई। एसबीआई ब्रांच में सुबह करीब 5 बजे अचानक सायरन बजने लगा। करीब एक घंटे तक भी जब सायरन बंद नहीं हुआ, तो प्रोफेसर कॉलोनी के एक नागरिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बैंक अफसरों के नंबर पता करके उन्हें सूचना दी। बैंक के अफसरों ने सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी। सुबह करीब 8:15 बजे बैंक का सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचा और ब्रांच का ताला खोला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ ब्रांच के अंदर जाकर जांच की। जांच के दौरान बैंक के भीतर किसी भी तरह की तोड़फोड़ या चोरी जैसी बात नहीं मिली। सभी सिस्टम और लॉकर पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। बैंक अधिकारियों का कहना है कि चूहों व अन्य कई तकनीकी कारणों से अलार्ट बजने लगता है। बता दें कि शहर के हिसार-सिरसा रोड पर भी रोजाना इसी तरह अलार्म बजते रहते है और पुलिस को मौके पहुंचकर जांच के बाद बंद करवाने पड़ रहे है।