फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के बाहर से हवाया सामान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:08 PM IST

नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को दूसरी बार शहर के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे पूर्व नपा प्रशासन ने बीते सप्ताह अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों को दुकान से बाहर सामान न लगाने की हिदायत दी थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नपा प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर नपा की टीम द्वारा खासकर चंडीगढ़ बुढलाडा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते में शामिल कर्मियों ने दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाकर नपा के वाहन में डालना शुरू किया तो इससे विवादास्पद स्थिति हो गई। अंततः अतिक्रमण युक्त सामान को जब्त कर लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें