फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गड़बड़ी को लेकर एसीबी ने डिवाइडर निर्माण की शुरू की जांच

शहर की मुख्य सड़क पर सौंदर्यीकरण के लिए के लिए बनाए जा रहे नवनिर्मित डिवाइडर के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को टीम ने डिवाइडर निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने एकत्रित किए हैं। यह कार्रवाई शहर निवासी राधेश्याम द्वारा विजिलेंस को दी गई शिकायत के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। शहर के सिरसा रोड के सेतिया पैलेस से हिसार रोड पर मताना मोड़ तक मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण और यातायात प्रबंधन के उद्देश्य से नए डिवाइडर का निर्माण कराया गया था। हालांकि, निर्माण के शुरुआती चरण से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें