फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में आजाद नगर की आजादो देवी ने राजस्थान में ट्रिपल जंप में जीता रजत पदक

शहर के आजाद नगर की रहने वाली 60 वर्षीय रिटायर्ड महिला शिक्षिका आज़ादो देवी ने अजमेर (राजस्थान) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 60 से 64 वर्ष आयु वर्ग में ट्रिपल जंप स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से बुजुर्ग महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मेडल जीतने के बाद आज़ादो देवी ने कहा कि उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिला, खासकर उनके पति धर्मपाल नैन ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि जब वह अभ्यास या प्रतियोगिता के लिए बाहर जाती थीं तो उनके पति घर का सारा काम संभाल लेते थे। आज़ादो देवी ने कहा कि उनके बच्चे खेलों के आधार पर सरकारी नौकरी पर कार्यरत हैं और सभी का उन्हें निरंतर समर्थन मिलता रहा है। आज़ादो देवी ने आगे कहा कि अब उनका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया जाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतना है और वह इसके लिए लगातार तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत के लिए खेलना चाहती हैं और देश का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराना चाहती हैं। मेडल जीतकर घर लौटने पर मोहल्ले व आसपास के लोगों ने आज़ादो देवी का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज़ादो देवी हम सबके लिए प्रेरणा हैं और उन्हें देखकर अन्य महिलाएं भी खेलों की ओर अग्रसर होंगी। आज़ादो देवी के पति धर्मपाल नैन दुर्गा स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति धर्मपाल नैन ने कहा कि मेरी पत्नी शुरू से ही खेलों में रुचि रखती हैं और बचपन से ही मेडल लाती रही हैं, और उन्होंने हमेशा उनका पूरा साथ दिया। वहीं, पड़ोसी ईश्वर बुरा ने बधाई देते हुए कहा कि आज़ादो देवी ने जो कर दिखाया है, वह महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है और उन्होंने सिर्फ अपनी गली ही नहीं बल्कि पूरे टोहाना का नाम रोशन किया है। बजरंग मॉडल स्कूल के संचालक विनय वर्मा ने आज़ादो देवी व उनके पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि आज़ादो देवी हमारे टोहाना शहर की शान हैं और उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर बिमला नैन बूरा, बबिता कतीरा,कविता,अनु बूरा, प्रिया ने बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें