फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद से वाया भूना नरवाना जाने वाली प्राइवेट बस पर तीन मोटरसाइकिल पर आए 6 नकाबपोश बदमाशों ने किया लाठी- डंडों से हमला

फतेहाबाद रोड भूना में बाबा राणाधीर चौक पास तीन मोटरसाइकिल पर आए 6 नकाबपोश बदमाशों ने फतेहाबाद से नरवाना जा रही प्राइवेट बस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी डंडों व लोहे की राड से बस के तीन शीशे तोड़ दिए।गनीमत यह रही कि चालक व परिचालक तथा सवारियों को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मामले की जांच शुरू करके हमले करने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के लिए सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार बिश्नोई व दलीप सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीम को दिशा निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार वीरवार की देर शाम को फतेहाबाद से चलकर नरवाना जाने वाली आखरी प्राइवेट बस जैसे ही भूना के बाबा राणाधीर चौक पर पहुंची और सवारियां उतारने लगी तो पीछे से आए तीन मोटरसाइकिल पर 6 बदमाशों में अचानक हमला कर दिया। बस चालक सोहनलाल ने बताया कि सभी बदमाश नशे में धुत थे। उन्होंने आते ही गाली गलौज किया और बस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। गनीमत यह रही इस दौरान किसी भी बस में सवार यात्रियों को कोई भी चोट नहीं लगी। लेकिन बस यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया और जोर-जोर से बचाव के लिए चिल्लाने  लगे। हमलावर बदमाश बस का एक मेन व दो खिड़कियों के शीशे को तोड़कर मौके से भाग गए। उपरोक्त बदमाशों का मात्र लक्ष्य दहशत फैलाना था। बस चालक सोहनलाल ने बताया कि हमारा किसी भी व्यक्ति के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ और ना ही परिचालक ने टिकट को लेकर किसी के साथ विवाद किया। परंतु अचानक भूना में बस पर जब हमला हुआ उसे दौरान लगभग 55 यात्री सवार थे। लेकिन हमले में किसी को भी खरोंच तक नहीं आई और सभी सुरक्षित है।  थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वीरवार की देर शाम को फतेहाबाद से वाया भूना नरवाना जाने वाली प्राइवेट बस पर तीन मोटरसाइकिल पर आए 6 नकाबपोश युवाओं द्वारा लाठी डंडों से हमला करने की शिकायत मिली। जिसमें किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले को लेकर हमलावर बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। जिनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें