उपमंडल के गांव समैन में देर रात्रि एक इको गाड़ी में अचानक से आग लग गई। आग की सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है, फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस आग से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार टोहाना के रहने वाले मोहन अपनी इको कार से टोहाना से समैन की तरफ जा रहे थे तो अज्ञात कारणों से बोनट में आग लगने के कारण एक जगह पर गाड़ी रोक ली। जब मोहन ने गाड़ी के बोनेट को खोलकर देखा तो आग एक दम से तेज हो गई जिससे आस पास के लोग जमा हो गए। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, टोहाना से दमकल विभाग की टीम ने जाकर करीबन आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। आग से गाड़ी जलकर नष्ट हो गई है।