फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग

फतेहाबाद। अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना एवं एकीकृत केंद्रीय कानून निर्माण हेतु सम्पूर्ण भारतवासियों की ओर से सोमवार को दिए प्रार्थना पत्र के अनुस्मरण बाबत दिया गया। गोरक्षा दल के सदस्य देवीलाल ने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं के रक्षक और राष्ट्र गो सेवा, सुरक्षा एवं राष्ट्रव्यापी गोवंश सम्मान के लिए सोमवार को भारत की 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों युक्त एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। उक्त विषय की गंभीरता के उपरांत भी अब तक कोई ठोस समाधानपरक कार्यवाही परिलक्षित नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें