शहर के सुंदर नगर इलाके के रहने वाले वरुण कुमार ने शहर थाने में पहुंचकर उसके नाम पर गलत तरीके से दर्ज कार को हटाने की मांग की है क्योंकि उसके पास कोई कार नहीं है। उसने इसके लिए शहर पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। वरुण ने बताया कि वह सुंदर नगर इलाके में ड्राइक्लीन का कार्य करता है, उसके पास कोई कार नहीं हैं। कुछ दिन पहले उसके पास फोन में संदेश आया कि उसके नाम पर एचआर 24 क्यू 6195 गाड़ी नम्बर दर्ज है जिसका चार नवम्बर को चालान हुआ। कार का चालान होने के उसका 500 रुपए का भुगतान करने का भी संदेश प्राप्त हुआ। उसने बताया कि उसके पास कोई कार नहीं है, अज्ञात व्यक्ति ने उसके कागजात का गलत तरीके से प्रयोग करके उसके नाम पर कार दर्ज करवाकर गलत तरीके से प्रयोग कर रहा है। उसने बताया कि आरोपी उक्त कार का गलत तरीके से प्रयोग कर सकता है इसलिए उस गाड़ी को उसके नाम से हटाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसने मांग करते हुए कहा कि जिस आरोपी ने उसके नाम पर कार को दर्ज किया है उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए।