थाना सदर पुलिस ने धार्मिक स्थल में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव आकांवली निवासी निर्मल कुमार उर्फ गूगन, पुत्र मेघराज, सोमनाथ उर्फ सोमा, पुत्र पप्पू राम व सुनील कुमार, पुत्र रामकिशन के रुप मे हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो भारत गैस सिलेंडर, दो सेंटरिया कंपनी की इन्वर्टर बैटरियां, लगभग 2000 रुपए की नकदी व वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।