आम जन तक पीने का पानी पहुंचने के लिए व पीने की पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज फतेहाबाद शहर के अशोक नगर में जल सरंक्षण अभियान के तहत पीने के पानी पर लगाए गए सब्जी व हरा चारा के 16 कनेक्शन काटे I इस दौरान जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने कनेक्शन बताया कि जिले के सभी शहरों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा टीम लगाकर घर घर सर्वे करवाया जा रहा है I इस दौरान जिसने भी पीने के पानी पर सर्विस स्टेशन, हरा चारा सब्जी लगा रखी है उनके कनेक्शन तुंरत प्रभाव से काटे जा रहें हैं I इसके साथ साथ विभाग उनकी सूची भी तैयार कर रहा है जिनके बिल बकाया है उनको भी नोटिस दिया जाएगा यदि फिर भी बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके भी कनेक्शन काटे जायेंगे I ताकि जिले के हर घर को पीने का पानी मिल सके इसमें सभी जिला वासी विभाग का सहयोग करे I सतपाल कुमार उपमंडल अभियंता स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बताया जिन्होंने पीने के पानी पर हरा चारा सब्जी लगा रखी थी I उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटते हुए सब्जी और हरा चारा को भी उखड़वाया गया I यह अभियान जिले के सभी शहरों व सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा ताकि सभी को स्वच्छ जल मुहैया करवाया जा सके I पीने के पानी से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उन सभी समस्याओं को चिह्नित करके तुरंत प्रभाव से ठीक किया जाएगा I ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में किसी भी घर को पीने के पानी की कोई दिक्कत न आए उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में कुछ घरों ने पीने के पानी पर हरा चारा सब्जी, सर्विस स्टेशन लगा रखे है जिस कारण शहर के कुछ घरों में पीने का पानी नही पहुंच रहा है I पूरे जिले में ऐसे सभी घरों को चिन्हित करके विभाग की तरफ़ से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी Iजिले के पीने के पानी के सभी घरों का सर्वे भी किया जाएगा I इसके लिए सभी उपभोक्ताओं से भी अपील है कि इस संबंध में विभाग की मदद करें ताकि जल्दी फतेहाबाद जिले के सभी घरों मे पीने का पानी उपलव्ध हो सके I इसके साथ साथ विभाग के कर्मचारी घर घर जाकर उन घरों को भी चिह्नित करेंगे जिन घरों में पीने के पानी के नलों पर बंद करने वाली टेप नहीं लगी हुई I ताकि उन सभी घरों में टेप लगवाई जा सके और जिन घरों में पीने का पानी नहीं पहुंचता उन घरों में पीने का पानी पहुंच सके I गांव में जितनी भी लीकेज है उनको भी इस अभियान के दौरान चिह्नित करके ठीक करवाया जायेगा I