टोहाना के अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा की ओर से दसवें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य रूप से नागरिक अस्पताल के एसएमओ राजेश सिंगला, जाखल अस्पताल एसएम ओ डॉ राजेश क्रांति विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान डॉ जगमोहन अरोड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा साल में दो बार रक्तदान शिविर लगाया जाता है जिसमें यह स्थापना दिवस पर लगाया गया है जिसमें 104 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इससे पहले टीबी के मरीजों को गोद लेकर उनको संपूर्ण स्वस्थ होने तक प्रोटीन युक्त किट दी गई, इसके अलावा बाद ग्रस्त इलाके में मदद की गई। कोरोना के समय मास्क वितरित किए गए इसके अलावा अनेक तरह के सामाजिक कार्य किए गए है।