रतिया के गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गाड़ी को देर रात बाहर निकाल लिया गया था और उसमें फंसे बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया गया। एक युवक की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोगों का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लापता लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं।