हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव बरोदा में हमलावरों ने बाइक सवार ग्रामीण की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने मामले का पता लगने पर पुलिस को अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस जांच कर रही है।गांव बरोदा निवासी रमेश (45) शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक पर सवार होकर गांव के खेल स्टेडियम के पास से जा रहे थे। जब वह स्टेडियम के पास पहुंचे तो हमलावरों ने उनके सिर में पीछे गोली मार दी। जिससे वह मौके पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।