फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

गांव आदमपुर में बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक संजय (34) झूंझनू जिला के गांव बुढ़नपुर का निवासी था। अब झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र मोहन ने बताया कि संजय खेती करता था और दो दिन पहले ही अपने गांव के एक युवक के साथ आदमपुर में आया था। वीरवार को सायं करीब 4 बजे आदमपुर में हाईवे के पास 11 हजार वोल्टेज के बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे थे। उसी दौरान 20 फुट के पाइप को ट्रैक्टर से जमीन में दबा रहे थे। उसी दौरान संजय से पाइप असंतुलित हो गया और नियंत्रण से बाहर होने पर वह बिजली तार से टकरा गया। टकराते ही उसे करंट लगा और संजय की मौके पर मौत हो गई। यह सूचना पुलिस को दी गई तो टीम ने मौका मुआयना किया और शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी। शुक्रवार दोपहर को परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे और यहां पर मृतक के पिता शेरसिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई। संजय को एक बेटा और एक बेटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें