फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की उमड़ी भीड़

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 07:03 PM IST

करवाचौथ का उत्सव नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। खासकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं इस खास पर्व पर खुद को सजाने-संवारने के लिए नए और आकर्षक परिधानों की खरीदारी में जुट गई हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं विशेष रूप से लाल, मैरून और गुलाबी रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दे रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, इन रंगों के परिधान सबसे पहले बिकते हैं क्योंकि ये सुहाग का प्रतीक माने जाते हैं। खासकर रेड शेड के डिजाइनर सूट और भारी बॉर्डर वाली साड़ियां विवाहित महिलाओं की पहली पसंद बन रही हैं। पहले जहां महिलाएं पारंपरिक साड़ियों तक सीमित रहती थीं, वहीं अब उनका रुझान डिजाइनर सूट्स की ओर बढ़ा रहा है। बाजार में प्लाजो सूट, शरारा सूट और गोटा-पट्टी से सजे भारी सूट खूब पसंद किए जा रहे हैं। कॉलेज जाने वाली युवतियां हल्के व स्टाइलिश डिजाइनर सूट चुन रही हैं, जबकि विवाहित महिलाएं कढ़ाई, हैंडवर्क और जरी वर्क वाले कपड़ा मांग रही हैं। साड़ियों में बनारसी, जॉर्जेट और सिल्क की साड़ियों की मांग काफी है। युवतियों में हल्के वजन की जॉर्जेट साड़ियां लोकप्रिय हैं, वहीं बड़ी उम्र की महिलाएं परंपरागत बनारसी और सिल्क साड़ियों को तरजीह दे रही हैं। इस बार रेड और मैजेंटा रंग की बनारसी साड़ियों की मांग सबसे अधिक है। बाजार में कपड़ों की दुकान पर खरीदारी करने आई सुनीता, संगीता, नेहा, निधि आदि ने बताया कि करवाचौथ के लिए वे कपड़े खरीदने आई हैं। फिलहाल उन्होंने 3-4 तरह के सूट पसंद किए हैं। इनमें कढ़ाई और प्रिंट के सूट उन्हें पसंद आए हैं। महिला कांता, वर्षा, कविता ने बताया कि वे साड़ी खरीदने आई हैं। करवाचौथ पर वे साड़ी ही बांंधना पसंद करती हैं। प्रकाश सूट एंपोरियम के मालिक रवि डावरा ने बताया कि सूट की काफी मांग है। हालांकि साड़ियों की मांग भी बनी हुई है। उम्मीद है करवाचौथ पर बाजार काफी अच्छा रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें