फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में कुंए में मिला महिला का शव, पुलिस कर रही जांच

गांव बिगोवा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया। मृतका की पहचान गांव बिगाेवा निवासी 45 वर्षीय मुन्नी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी बुधवार शाम को लकड़ी लेने के लिए खेतों की ओर गई थी। वह पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रात तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वीरवार सुबह महिला का शव खेतों में बने कुंए में मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना इमलोटा चौकी पुलिस को दी। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के बेटे अंकित के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें