शनिवार शाम को कौशल्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की बहु प्रमिला ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसके देवर ने उनकी सास की हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी के नागरिक अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। कौशल्या के तीन बेटे हैं सोनू, जितेंद्र और बिजेंद्र। सोनू विवाहित है, जबकि जितेंद्र और बिजेंद्र अविवाहित हैं। सोनू और जितेंद्र गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि बिजेंद्र गांव में रहता है और कौशल्या उसके साथ रहती थी। बिजेंद्र ने दावा किया कि उसकी मां की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है, न कि किसी हत्या के कारण।