फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: महिला ने किया सुसाइड, पति से फोन पर हुआ था झगड़ा

पति से फोन पर बात करने के 30 मिनट बाद ही शुक्रवार शाम मिसरी गांव में महिला ने जहर निगल लिया। शनिवार सुबह दादरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मिसरी गांव निवासी सतपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजू की शादी साल 2017 में रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी मनीष से की थी। पिछले करीब चार सालों से अंजू के ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते वह गुरुग्राम स्थित एक बैंक में जॉब करने लगी और छह साल के बेटे को अपने पास रखने लगी। छुट्टी के दिन वह मायके आ जाती थी। शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अंजू की पति मनीष से फोन पर बात हुई। उस दौरान अंजू को उसके पति ने कहा कि कल मरती हो तो बेशक आज मर जा। बुरा बर्ताव कर मनीष ने फोन काट दिया। वहीं, इसके बाद परिजन पशुओं का दूध निकालने के लिए प्लॉट में चले गए और पीछे से अंजू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को लौटने पर पता चला वे तुरंत अंजू को लेकर दादरी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें