फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: विभिन्न संगठनों ने श्रमिकों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, नगराधीश को सौंपा ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा व सीटू के पदाधिकारियों ने बुधवार को दादरी के रोजगार्डन में एकत्रित होकर संविधान दिवस मनाया। उसके बाद रोजगार्डन से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे और नगराधीश को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। फौज में भी अग्निपथ योजना लागू कर दी गई। किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि सभी परियोजना वर्कर्स को पक्का किया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। न्यूनतम 28 हजार वेतन लागू किया जाए। सभी निर्माण मजदूरों को सुविधाएं दी जाएं। गांवों में मनरेगा के तहत कार्यों को शुरू करवाया जाए। बाढ़ प्रभावित मजदूरों के मकानों में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। किसान, मजदूरों को कर्ज से मुक्त किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें