चरखी-दादरी के रोहतक रोड स्थित एक गोदाम से 60 किलोग्राम काजू चोरी हो गए। चोरी होने की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गोदाम मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने 9 महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भीम सैनी ने बताया कि वह शहर के वार्ड 7 का निवासी है। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास उनका राजल हलवाई नामक मिष्ठान भंडार है। इसके लिए उन्होंने रोहतक रोड पर एक गोदाम बनाया हुआ है और मिठाई बनाने के लिए वे सारा सामान गोदाम में रखते हैं।