फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में छोटी दिवाली पर गुलजार रहे बाजार, 300 से अधिक दो और चार पहिया वाहन बिके

दादरी के बाजार छोटी दिवाली पर भी गुलजार रहे। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही और जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस के मुकाबले कारोबार आधा रहा जबकि पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा। बुधवार को शहर में करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ। पिछले दो दिनों में हुए करीब 20 करोड़ के कारोबार से व्यापारी संतुष्ट हैं। बता दें कि धनतेरस पर बर्तन, सराफा, मिठाई, इलेक्ट्रोनिक्स और ऑटो मोबाइल मार्केट गुलजार रही थी। लगभग सभी मार्केट में मंगलवार के मुकाबले कारोबार 50 प्रतिशत हुआ। वहीं, पिछली छोटी दिवाली पर बाजार में करीब चार करोड़ का कारोबार हुआ था और उसकी तुलना में इस बार 25 फीसदी ज्यादा कारोबार हुआ। यही कारण है कि व्यापारी व दुकानदार कुछ हद तक संतुष्ट हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें