फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी शहर में निकाली गई शिव संदेश यात्रा, जगह-जगह पर लोगों ने किया स्वागत

महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी की ओर से रविवार को दादरी शहर में शिव संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। दादरी जिला प्रभारी राजयोगिनी प्रेमलता ने सभी को बधाई देते हुए शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाने का वास्तविक अर्थ समझाते हुए बताया कि बाहरी पूजा नहीं बल्कि अपनी बुराईयों, विकारों और नकारात्मक संस्कारों का त्याग कर उन्हें परमात्मा को समर्पित करना है। उन्होंने सभी को दिव्य गुणों को धारण करने का संदेश देते हुए कहा कि सच्ची शिवरात्रि तभी है जब हम अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार और ईर्ष्या जैसे दोषों का त्याग करें। यात्रा का शुभांरभ पूर्व विधायक रघबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सतबीर गौड़, जयभगवान मस्ताना, रामचंद्र आदि ने किया। इस दौरान भगवान शिव तथा लक्ष्मी-नारायण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पूरे शहर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें