चरखी-दादरी में यातायात पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार सुबह जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले राजकीय व निजी स्कूलों 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बता दें कि परीक्षा के लिए सभी खंडों में केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दादरी खंड की परीक्षा शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल, बौंद खंड की समसपुर राजकीय स्कूल और बाढड़ा खंड की कस्बा स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में सुबह 11 बजे शुरू हुई। दादरी व बौंद खंड में डीएसपी सुभाषचंद्र ने परीक्षा का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सभी सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे पूछताछ की। इसमें उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा वाहन चालक व राहगीर दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन नियमों को अपने जीवन में अपनाने और वाहन चलाते समय इनका ध्यान रखने का आह्वान किया। इसके बाद डीईओ कृष्णा फोगाट ने दादरी खंड के केंद्र पर परीक्षा का दौरा किया। इसमें उन्होंने विद्यार्थियों के पेपर भी जांच किए। इस दौरान प्राचार्य सुरेश यादव, डीएसएस वीनू शर्मा, नोडल अधिकारी सतीश साहू आदि मौजूद रहे।