महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी पहुंचे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मंत्री जब लौटने लगे तो कोर्ट परिसर में बारिश के कारण हुए जलभराव ने उनका स्वागत किया। मंत्री रणबीर गंगवा के पास जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग है। उस दौरान संबंधित विभाग के अफसर भी उनके काफिले में शामिल रहे।