फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंक शाखाओं में नहीं हुई काम, शहर में नहीं हुई सफाई

कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दादरी जिले में ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। परिवहन, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल सेवाएं सुचारू रहीं। हालांकि हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था और पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में देखने को मिला। बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं के कोई काम नहीं हुए जबकि नगर परिषद के कर्मचारियों ने सफाई नहीं की। बता दें कि सर्व कर्मचारी संघ और सीटू ने सभी विभागों से 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया था। हड़ताल के मद्देनजर कई दिनों तक जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। वहीं, बुधवार को दादरी जिले में हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला। हालांकि विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर जरूर रहे, लेकिन संबंधित विभागों की सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। वहीं, कर्मचारी संगठनों ने रोजगार्डन में बैठक की जबकि दादरी शहर में विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें