फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों ने दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर लगाया जाम

पेयजल समस्या से त्रस्त लांबा के ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। सरपंच अनिल कुमार की अगुवाई में ग्रामीण दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर उतर आए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर बौंदकलां थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त कर जाम खुलवा दिया। लांबा गांव के सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि पिछले 5 माह से गांव का जलघर टैंक खाली पड़ा है और मानसून सीजन में भी नहरी पानी की एक बूंद इसमें नहीं पहुंची है। दूसरी तरफ पेयजल समस्या के समाधान के लिए वो जनस्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं और वहां उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गांव पेयजल संकट से त्रस्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें