फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में बढ़ते अपराध पर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर के साथ जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फुट पड़ा। उन्होंने ढीली कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. मनीषा सांगवान के नेतृत्व में रोष जताया और राज्यपाल के नाम उपायुक्त मुनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन सबके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही वजह है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने राज्यपाल से दखल देते हुए अविलंब ढीले और नकारा पुलिस अधिकारियों के तबादले के साथ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें