फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की स्कूटी को बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई मौत

गांव बिरही कलां में नेशनल हाईवे 334बी पर वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बोलेरो वाहन ने पिता-पुत्री की इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव खेड़ी बत्तर निवासी करीब 42 वर्षीय बलबीर मजदूरी करता था। उसकी बेटी संजना गांव खेड़ी बूरा के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। वीरवार को बलबीर अपनी बेटी की बोर्ड परीक्षा दिलवाने के लिए इलेक्टि्रक स्कूटी पर सवार होकर गांव बरसाना स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वे गांव बिरहीं कलां में गोशाला के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक बोलेरो कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बलबीर व उसकी बेटी संजना घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई धर्मबीर के बयान के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें