फाग पर्व पर बाजार में रंग और गुलाल की बिक्री लगातार रफ्तार पकड़ रही है। दो दिन पहले जहां दुकानदार हर रोज दो हजार रुपये तक की बिक्री कर रहे थे तो वहीं अब बिक्री बढ़कर आठ से दस हजार रुपये पहुंच चुकी है। फाग पर्व पर जिले में करीब 100 क्विंटल से अधिक तक गुलाल उड़ेगा। बता दें कि होली पर जिले में लगभग 150 रंग और गुलाल की स्टॉलें लगी हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस बार फाग पर्व पर 100 क्विंटल गुलाल की बिक्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है।