फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: एड्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटकों से जागरूक कर रही टीमें

चरखी दादरी: एड्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटकों से जागरूक कर रही टीमें दादरी जिले के लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुमन तंवर ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीमों के कलाकार गांव-गांव पहुंच कर सात अलग-अलग प्रकार के नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी। 17 जनवरी तक चलने वाले अभियान में कलाकार अभिनय के माध्यम से लोगों को एड्स और एचआईवी से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। सीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। जबकि एड्स एचआईवी संक्रमण का सबसे गंभीर चरण है, जो तब होता है जब प्रतिरक्षा प्रणाली इतनी कमजोर हो जाती है कि शरीर गंभीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता। एचआईवी एक वायरस है और एड्स उस वायरस से होने वाली अंतिम स्थिति या बीमारी है। उन्होंने बताया कि समय रहते सही इलाज से एचआईवी को एड्स बनने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें