हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा वीरवार को चरखी दादरी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय विश्राम गृह में किसान संगठनों और आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ दादरी से विधायक सुनील सांगवान भी उपस्थित रहे। किसान संगठनों और जनता से किया संवाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक से पहले मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोगों से मुलाकात की। विश्राम गृह में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री के समक्ष फसलों के मुआवजे, नहरी पानी की उपलब्धता और अन्य समस्याएं रखीं। किसानों के अलावा, विभिन्न गांवों के ग्रामीणों व अन्य लोगों ने भी स्थानीय निवासियों ने भी अपनी समस्याएं उनके सामने पेश कीं। समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कृषि मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जन-समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।