फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: ब्रह्मलीन संत सच्चानाथ की पांचवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

दादरी स्थित श्री बाला वाला आश्रम में मंगलवार को ब्रह्मलीन संत सच्चानाथ की पांचवीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन आश्रम के महंत सूरजनाथ के सान्निध्य में संपन्न हुआ। सुबह से ही आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया था। इस स्मृति उत्सव में न केवल हरियाणा, बल्कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों से आए सैकड़ों संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महंत सूरजनाथ ने इस अवसर पर कहा कि संत सच्चानाथ का जीवन परोपकार और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। संतों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भंडारे में सेवा की और प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम की ओर से आगंतुक संतों का विशेष सम्मान और सत्कार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें