फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर ट्रैक्टर चलाने के बाद लाड गांव के किसान धरने पर बैठे

स्पेशल गिरदावरी की मांग के लिए बाढड़ा उपमंडल के गांव लाड के किसान वीरवार से धरने पर बैठ गए। बुधवार को इसी गांव के किसान सुनील कुमार ने दुखी होकर ओलावृष्टि से प्रभावित 5 एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। धरना दे रहे किसानों का कहना है कि फसलों में 100 फीसदी तक भी नुकसान है और स्पेशल गिरदावरी करवाकर सरकार इसकी भरपाई करे। बता दें कि 6 दिन पहले बाढड़ा उपमंडल के 17 गांवों में पांच से 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते सरसों, गेहूं, मेथी और अन्य सब्जियों की खेती को नुकसान हुआ था। लाड गांव निवासी किसान सत्यवान, मुखत्यार और मांगेराम आदि का कहना है कि ओलावृष्टि के अगले ही दिन कृषि विभाग के अधिकारी फसलों का जायजा लेने पहुंच गए जबकि असल नुकसान दो से तीन दिन बाद नजर आया। किसानों के अनुसार फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और अन्नदाताओं की कमर टूट चुकी है। सरकार को अविलंब स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। 1885 एकड़ है लाड गांव का बिजाई रकबा लाड गांव के किसानों ने सबसे पहले धरना शुरू किया है और इस गांव का कुल बिजाई रकबा 1885 एकड़ है। गांव के किसानों ने सरसों और गेहूं के अलावा मेथी और मूली की खेती की हुई है। किसानों के अनुसार सरसों व गेहूं समेत सब्जियों में काफी नुकसान पहुंचा है और इसकी भरपाई न होने पर अन्नदाताओं के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें