फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में पेयजल आपूर्ति न होने ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला, एसडीओ ने मौके पर पहुंच दिया आश्वासन

गांव घिकाड़ा के ग्रामीणों को डेढ़ माह से पेयजल के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है और अब खर्च अधिक होने के कारण ग्रामीणों ने शनिवार को जलघर को ताला लगा दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ माह से गांव में पेयजल आपूर्ति उचित तरीके से नहीं हो रही है और ग्रामीण पानी के लिए तरस चुके हैं। तीन दिन में एक बार पानी आता है और वह भी 15 मिनट के बाद बंद कर दिया जाता है। मुख्य समस्या जलघर के टैंकाे का न भर पाना है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से नहर से जलघर तक 6 इंच मोटाई की पाइपलाइन दबाई गई है जबकि गांव में सप्लाई की लाइन 8 इंच है। इससे गांव में पानी उचित तरीके नहीं पहुंच पाता है और ग्रामीणों को समस्या उठानी है। दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण जलघर पहुंचे और गेट को ताला जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी और विभाग के खिलाफ रोष जताकर मांग उठाई। करीब आधे घंटे बाद जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को रविवार शाम तक कार्य पूरा समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें