शहर स्थित हीरा इंडोर इंडोर स्टेडियम में 10 जून से जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला के काफी खिलाड़ी भाग लेंगे और 8 आयुवर्ग में स्पर्धा आयोजित होगी। अब 10 जून को शाम 7 बजे टूर्नामेंट की शुरूआत होगी और मुख्य अतिथि डीसी मुनीश शर्मा स्पर्धा का शुभारंभ करेंगे। एसोसिएशन जिला महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि स्पर्धा के पहले दिन अंडर-11 से 17 आयुवर्ग में 70 खिलाड़ियों ने अभी तक पंजीकरण कराया है जबकि खिलाड़ियों को 10 जून दोपहर 1 बजे तक पंजीकरण का समय दिया गया है। खिलाड़ी काफी उत्सुक हैं और पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 10, 11 व 12 जून को किया जाएगा। इसमें प्रतियोगिता में अंडर-11, 13,15,17 और सीनियर व वैटरन वर्ग आयुवर्ग में मैच कराए जाएंगे।