कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालक अब इंडक्शन चूल्हे खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए इंडक्शन चूल्हों के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्थानीय इंडक्शन चूल्हा विक्रेताओं का कहना है कि 10-15 दिन पहले तक हर रोज इक्का-दुक्का इंडक्शन चूल्हे की बिक्री होती थी वहीं अब हर रोज चार से पांच इंडक्शन चूल्हे बिक रहे हैं। वहीं दुकानदारों के पास जितना स्टॉक है वो भी कम होता जा रहा है। अगर स्थिति यही रही तो समस्या और भी ज्यादा गंभीर होगी। व्यवसायिक सिलिंडरों के बंद होने के बाद इंडक्शन चूल्हों की भारी मांग बनी हुई हैं। अधिकतर खाद्य पदार्थ विक्रेता ही खरीदारी कर रहे हैं। अधिक मांग होने के कारण हाेलसेल विक्रेताओं के पास भी माल की कमी बनी हुई है। -विष्णु कुमार, चूल्हा विक्रेता बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग अधिक होने के कारण कीमतों में भी भारी उछाल आया हैं, दस दिन पहले जहां चूल्हे की कीमत 1800 रुपये होती थी, वहीं अब बढ़कर 2300 तक पहुंच गई है।-संजय जैन, स्थानीय दुकानदार