फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मकर संक्रांति पर्व को लेकर घेवर बना रहे हलवाई

मकर संक्रांति पर्व को लेकर दादरी के बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर घेवर तैयार करने के साथ-साथ बिक्री भी शुरू हो गई है। हलवाईयों की दुकानों पर दिनभर कारीगर घेवर बनाते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल बाजार में प्रतिदिन एक क्विंटल से अधिक घेवर की बिक्री हो रही है। वहीं त्योहार नजदीक आने पर बिक्री का आंकड़ा 10 क्विंटल तक पहुंच जाएगा। 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व से करीब एक सप्ताह पहले ही हलवाईयों की दुकानों में घेवर की सुगंध अनायास ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। पर्व के दौरान बाजारों में घेवर की अच्छी-खासी बिक्री होती है। इस पर्व पर मायका पक्ष अपनी बेटी के ससुराल में सम्मान के तौर पर घेवर के साथ-साथ अन्य सामान पहुंचाते हैं। ताकि दोनों परिवारों में मिठास के संबंध बने रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें