फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 55 व्हीलचेयर, 20 और जल्द पहुंचेंगी

चरखी दादरी में लंबे इंतजार के बाद जिला नागरिक सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर की खेप पहुंची है। पहली बार यहां एकसाथ 55 व्हीलचेयर मुहैया कराई गई हैं। इनका लाभ मरीजों को मिलेगा। वहीं, जिले के अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अभी 20 व्हीलचेयर और आनी हैं। दादरी जिले में 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। दादरी सिविल अस्पताल की बात करें तो यहां दैनिक ओपीडी करीब 1300 रहती है। पिछले काफी समय से यहां व्हीलचेयर की कमी थी। इसके चलते विभाग की ओर से मांग मुख्यालय भेजी गई थी। हाल ही में दादरी सिविल अस्पताल में 55 व्हीलचेयर भेजी गई हैं। इन्हें जरूरत के अनुसार शाखाओं में वितरित किया जाएगा। इस सप्ताह के मध्य तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नई चेयर मिलने के बाद सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर संख्या साठ पहुंच गई है। इससे अब मरीजों के तीमारदारों को व्हील चेयर खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आएंगी 20 और व्हीलचेयर जिला स्वास्थ्य विभाग ने मातृ-शिशु अस्पताल के लिए 5 व्हीलचेयर की मांग भेजी हुई है। इसके अलावा कादमा, व माईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दाे-दो व्हीलचेयर की मांग भेजी गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इन केंद्रों के लिए 20 व्हीलचेयर पहुंच जाएंगी। 55 व्हीलचेयर सिविल अस्पताल को मिली हैं। अब यहां इनकी कमी नहीं रहेगी। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अभी 20 व्हीलचेयर आनी बाकी हैं। खेप आते ही नई व्हीलचेयर इन केंद्रों पर भेज दी जाएंगी। -डॉ. नरेंद्र, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें