फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दादरी रेलवे स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, काम शुरू

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए दादरी के रेलवे स्टेशन पर बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल की ओर से दोनों प्लेटफार्मों की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगवाने का काम किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी लगने के बाद यात्रियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा, वहीं घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जा सकेगा। रेलवे मंडल के अधिकारियों का कहना है कि दोनों प्लेटफार्मों पर 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं, वहीं एक सीसीटीवी मुख्य द्वार पर लगवाया जाना है। ताकि रेलवे स्टेशन में होने वाली हर गतिविधि को तीसरी नजर में कैद किया जा सके। रेलवे स्टेशन पर कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने के बाद यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हहुआ है। स्टेशन पर हर रोज 34 सवारी रेल गाड़ियों का ठहराव होता हैं। जिनमें हर रोज दादरी से आठ हजार से अधिक लोग सफर करते हैं। ऐसे में परिसर में आने जाने वाले सभी लोगों पर सीसीटीवी की निगरानी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें