रातें सर्द होने लगी हैं और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। दूसरी ओर शहर में शुरू किए गए अस्थायी रैन बसेरा में लोगों को रात 10 बजे के बाद शरण नहीं मिल पा रही है। इसकी बानगी शनिवार रात संवाददाता की ओर से की गई पड़ताल में देखने को मिली।रोजगार्डन रैन बसेरा का गेट साढ़े 10 बजे कर्मचारी ने नहीं खोला। खटखटाने पर कर्मचारी बाहर जरूर आया, लेकिन प्रवेश के लिए गेट खोलने से इनकार कर दिया। कर्मचारी से जब इसका कारण पूछा तो उसने तपाक से कहा कि 10 बजे चुके है और इसके बाद गेट नहीं खोलना है। इस नियम तो लेकर जब सवाल किया गया तो कर्मचारी ने कहा कि ऊपर से ही यह आदेश हैं। हालांकि बाद में बातचीत करने पर ईओ राजेश वर्मा ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है और कोई भी नागरिक रात को किसी भी समय रैन बसेरा में शरण ले सकता है।