फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी एमसीएच में शिफ्ट होंगे नागरिक अस्पताल का लेबरू रूम और एसएनसीयू

नागरिक अस्पताल में संचालित लेबर रूम और एसएनसीयू यूनिट एमसीएचसी यानी मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होगी। इस संबंध में मंगलवार को पंचकूला एनएचएम मुख्यालय से उप निदेशक डॉ. विरेंद्र अहलावत की अगुवाई में पहुंची टीम ने स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही टीम ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया। दरअसल, पंचकूला से मंगलवार सुबह 11 बजे एनएचएम उपनिदेशक डॉ. विरेंद्र अहलावत की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम दादरी पहुंची। टीम पहले नागरिक अस्पताल पहुंची और वहां जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक और डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान, डॉ. संजय गुप्ता आदि के साथ टीम शहर के सरदार झाडू सिंह चौक रोड स्थित मातृ-शिशु अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें