फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में गांव कन्हेटी में शराब ठेके के पास मिला श्रमिक का शव

गांव कन्हेटी में बने ठेके के नजदीक वीरवार शाम को एक श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान गांव भागवी निवासी 30 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया। मिली जानकारी के अनुसार मंजीत शराब पीने का आदि था। ठेके के पास ग्रामीणों ने शव पड़ा हुआ देखा, तो पुलिस को कॉल किया। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एचसी शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा मुकेश के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया है। मंजीत शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें