फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में ट्राले के नीचे आने से बाइक सवार मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत, केस दर्ज

चरखी-दादरी के गांव मैहड़ा में मंगलवार को ट्राले के नीचे आने से बाइक सवार एवं मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव दगड़ोली निवासी मोहित (22) के रूप में हुई है। अब झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के चाचा देवेंद्र के बयान पर ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा देवेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से गांव खेड़ी बूरा आया हुआ था। इस दौरान सायं करीब तीन बजे वह घर लौटने लगा तो बिरहीकलां के मैहड़ा मोड पर उसे मोहित मिल गया। मोहित भी बाइक लेकर आया हुआ था तो दोनाें बातचीत कर घर जाने लगे। मोहित आगे चल रहा था और वह उसके पीछे बाइक चला रहा था। जब वे गांव मैहड़ा में पहुंचे एक ट्राला चालक ने लापरवाही से वाहन असावारी रोड पर मोड़ दिया। इस दौरान मोहित को टक्कर लगी और वह बाइक समेत ट्राला के टायर के नीचे आ गया। इसके बाद उन्होंने ट्राला चालक से नामपता पूछा तो उसने अपना नाम यूपी के गांव अवागढ़ निवासी दुरवेश बताया। बाद में वह मोहित को लेकर दादरी अस्पताल पहुंचा और वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि मोहित दो भाइयों में छोटा था और मर्चेंट नेवी में था। अब वह करीब डेढ़ माह से घर आया हुआ था। मंगलवार को वह बाइक लेकर बिरही कलां में किसी काम से गया था। मोहित अविवाहित था जबकि उसका बड़ा भाई अंकुश विवाहित है और निजी कंपनी में जॉब करता है। मोहित के पिता रमेश की एक साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें